निबंध-लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा

डीएवी पब्लिक स्कूल में ईसीएल के सहयोग से हुआ आयोजन

डीएवी पब्लिक स्कूल, ऊर्जानगर में ईसीएल राजमहल एरिया के सौजन्य से राजभाषा हिन्दी माह 2025 के अवसर पर निबंध-लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का विषय था-भारतीय भाषाएं नदियां हैं और हिन्दी महानदी. कक्षा सात तक के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतिभागियों ने निबंध-लेखन में हिन्दी भाषा की महत्ता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जबकि चित्रकला में उन्होंने विविध रंगों के माध्यम से विषय को जीवंत कर दिया. आयोजन के सफल संचालन में नितेश कुमार, मनीषा कुमारी, संजय सिन्हा, दिवाकर कुमार, प्रीति कुमारी, सुमन कुमारी पंडित, बिरज उपाध्याय और मनोज ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही. विद्यालय के प्राचार्य एस.के. श्रीवास्तव ने ईसीएल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग एवं प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित करती हैं. उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >