डीएम ने किया खादी-हस्तशिल्प स्टॉल का उदघाटन

सेवा पर्व के अवसर पर वोकल फॉर लोकल अभियान को बल देने हेतु उद्योग विभाग के द्वारा खादी और हैंडीक्राफ्ट से संबंधित उत्पादों की बिक्री हेतु विशेष स्टॉल लगाये गये हैं.

जमुई . सेवा पर्व के अवसर पर वोकल फॉर लोकल अभियान को बल देने हेतु उद्योग विभाग के द्वारा खादी और हैंडीक्राफ्ट से संबंधित उत्पादों की बिक्री हेतु विशेष स्टॉल लगाये गये हैं. इसी क्रम में 25 सितंबर 2024 को अपराह्न 3:30 बजे ज़िला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार ने श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम, जमुई में स्टॉल का विधिवत उदघाटन किया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता जमुई, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, एवं जिले के अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे.

गिद्धौर और खैरा में भी लगे हैं स्टॉल

जिले के गिद्धौर एवं खैरा प्रखंडों में भी इसी प्रकार के खादी एवं हैंडीक्राफ्ट स्टॉल लगाए गए हैं, जहां आम जनता को अधिकतम 50 प्रतिशत की छूट पर खादी वस्त्रों एवं हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री की जा रही है.

दो अक्तूबर तक खुले रहेंगे स्टॉल

ये स्टॉल 2 अक्टूबर 2025 (गांधी जयंती) तक खुले रहेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन मिल सके. जिला प्रशासन द्वारा इस पहल को स्थानीय उद्यमिता और स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे वोकल फॉर लोकल अभियान में सक्रिय भागीदारी करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >