Sasaram News : बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण

प्रखंड और नगर पर्षद के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

नोखा. प्रखंड और नगर पर्षद के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. प्रखंड विकास पदाधिकारी शैफाली, अंचल अधिकारी मधुसूदन चौरसिया व थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरांव, सिसिरिता, हथिनी, धर्मपुरा आदि गांवों में दुर्गा पूजा स्थल व पूजा पंडाल का निरीक्षण किया. वहीं, नगर पर्षद अंतर्गत नहर डग शिव मंदिर, स्टेशन रोड़ न्यू फ्रेंड्स क्लब, बोर्ड अपर प्राथमिक विद्यालय सहित विभिन्न पूजा स्थलों व दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा पूजा समितियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिये गये. सीओ ने कहा दशहरा पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इसको लेकर सभी पूजा समितियां को सख्त हिदायत दी गयी है. सभी पूजा समितियों को जिला प्रशासन की ओर से निर्गत दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को लेकर भी निर्देश दिये गये. निर्देशों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरतने की हिदायत दी गयी है. सीओ ने बताया प्रखंड व नगर में 36 लाइसेंसधारी पूजा कमेटी है, जिसमें अब तक 22 कमेटी द्वारा लाइसेंस लिया गया है. सीओ ने कहा विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रखंड व नगर में 36 पूजा स्थलों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गयी है. सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने को लेकर भी निर्देश दिये गये हैं. पदाधिकारियों द्वारा पंडालों में अग्निशामक, आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का मुआयना किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >