गिद्धौर के स्कूल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम

ब्लॉक मोड़ समीप बचपन प्री स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया.

गिद्धौर. ब्लॉक मोड़ समीप बचपन प्री स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व केक काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी. प्राचार्या कुमारी निशि ने कहा कि गुरु शिष्य का रिश्ता प्राचीनकाल से चलते रहा है. छात्र-छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को पेन, डायरी व अन्य उपहार भेंटकर सम्मानित किया. मौके पर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सह स्कूल के व्यवस्थापक मनोज कुमार वर्मा, निदेशक प्रदीप मौर्य शिक्षिका सोनी कुमारी, काजल व निशा समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >