डीएम ने अवर निबंधन कार्यालय भुतही का किया औचक निरीक्षण

डीएम रिची पांडेय गुरुवार को भुतही अवर निबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्यालय में कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति, कार्य व्यवहार व अभिलेखों की स्थिति की समीक्षा किया.

डुमरा. डीएम रिची पांडेय गुरुवार को भुतही अवर निबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्यालय में कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति, कार्य व्यवहार व अभिलेखों की स्थिति की समीक्षा किया. साथ ही रजिस्टरों एवं पंजी की जांच कर अद्यतन प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने आमजन की सुविधा के लिए उपलब्ध करायी गयी ऑनलाइन सेवाओं, ई-निबंधन प्रणाली व अन्य डिजिटल सुविधाओं को सुचारु रूप से संचालित रखने का निर्देश दिया. साथ ही प्रतीक्षारत नागरिकों के लिए बने वेटिंग हॉल, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय एवं साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया. डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी नियमित रूप से समय पर कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराएं व प्रत्येक कर्मी ड्रेस कोड व आई-कार्ड का पालन करें. कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान नियमित रूप से चलाने व कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >