उप स्वास्थ्य का किया निरीक्षण

उप स्वास्थ्य का किया निरीक्षण

कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी मुरादपुर पंचायत के बल्थी महेशपुर गांव स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र का गुरुवार को केन्द्रीय जांच दल ने निरीक्षण किया. जांच दल ने स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सेवाओं के संबंध में चिकित्सक व कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. केन्द्रीय जांच दल के निरीक्षण को लेकर उप स्वास्थ्य केन्द्र में गहमा गहमी बनी रही. पुलिस ने चार वारंटी को किया गिरफ्तार फलका पोठिया पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर छोहार ग्राम से चार वारंटी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि रणजीत राम, पंकज रविदास, मंटू रविदास, पूरन रविदास सभी ग्राम छोहार वारंटी थे. जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर कागजी प्रक्रिया के बाद कटिहार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. विद्युत विभाग के शिविर का आयोजन कुरसेला प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को विद्युत विभाग की ओर से शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं से जुड़े बिजली समस्या निदान के लिए आवेदन लिया गया. विद्युत उपभोक्ता के आवेदन पर निपटारे का निर्णय लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >