प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले को किया गया पुरस्कृत
लखीसराय. न्यू पुलिस लाइन में शुक्रवार को साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बालक-बालिका अंडर 14 एवम अंडर 16 ने भाग लिया. बालक वर्ग के लिए पांच किलोमीटर एवं बालिका वर्ग के लिए तीन किलोमीटर का साइकिलिंग प्रतियोगिता किया गया. साइकिलिंग प्रतियोगिता का प्रभारी खेल पदाधिकारी रवि कुमार द्वारा भीसिल बजाकर शुरू कराया गया. अंडर 14 बालक वर्ग के प्रथम स्थान लखीसराय के विवेक कुमार, द्वितीय स्थान बड़हिया के शुभम कुमार, तृतीय स्थान पर चानन दीवांशू कुमार अंडर 16 बालक वर्ग में सूर्यगढ़ा के अमरजीत कुमार, पिपरिया के विष्णु कुमार, हलसी के अनमोल कुमार बालिका वर्ग के अंडर 14 के प्रथम स्थान रामगढ़ चौक निवासी निशा कुमारी, द्वितीय स्थान पर पिपरिया निवासी खुशी कुमारी व पिपरिया निवासी राजनंदिनी कुमारी तथा तृतीय स्थान पर निधि कुमारी प्राप्त की. सभी विजेता को प्रभारी खेल पदाधिकारी रवि कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
