Sports : झारखंड जोन-जी के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन, हेहल बना चैंपियन

खेल संवाददाता रांचीरांची. डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल में आयोजित ''''डीएवी स्पोर्ट्स (झारखंड जोन-जी, क्लस्टर-थ्री)'''' प्रतियोगिता का समापन हो गया. दो दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में डीएवी समूह के

खेल संवाददाता रांची

रांची. डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल में आयोजित ””डीएवी स्पोर्ट्स (झारखंड जोन-जी, क्लस्टर-थ्री)”” प्रतियोगिता का समापन हो गया. दो दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में डीएवी समूह के दस विद्यालयों के करीब एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता (अंडर-14,अंडर-17 व अंडर-19) वर्गों के लिए हुआ. इसमें डीएवी हेहल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता. जोन-जी की विजेता टीमें जोनल स्तर पर और यहां से चयनित टीमें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगी. समापन समारोह के मुख्य अतिथि शिवेंद्र नाथ दुबे ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. मौके पर डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी, नई दिल्ली के निदेशक एवं डीएवी स्पोर्ट्स-2025 के संयोजक डॉ वी सिंह समेत डीएवी सिल्ली की प्राचार्या बुबुन शरण, बी कार्तिक, अजंता कुमारी, अनुपमा रानी, ए के अमरेश, खेल शिक्षक संजय मंडल, एसएम अजीम, पी करमाकर, सुशांति टोपनो व सभी विद्यालयों के शिक्षकगण और प्रतिभागी मौजूद थे.

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है:

कबड्डी :

अंडर-14 (बालिका) : डीएवी हेहल, डीएवी लोहरदगा. अंडर-17 (बालिका) : डीएवी लोहरदगा, डीएवी लातेहार. अंडर-19 (बालिका) : डीएवी हेहल, डीएवी लोहरदगा. अंडर-14 (बालक): डीएवी हेहल, डीएवी लातेहार.

अंडर-17 (बालक) : डीएवी लोहरदगा, डीएवी डालटनगंज. अंडर-19 (बालक) : डीएवी हेहल, डीएवी डालटनगंज.

हैंडबॉल :

अंडर-14 (बालक) : डीएवी हेहल, डीएवी लोहरदगा. अंडर-19 (बालक) : डीएवी हेहल, डीएवी भवनाथपुर व डीएवी डालटनगंज.

वुशु :

डीएवी सिल्ली, हेहल एवं डालटनगंज के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन.

एरोबिक्स :

डीएवी हेहल, गढ़वा, खलारी एवं डालटनगंज की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने सराहा.

शूटिंग (एयर पिस्टल व रायफल)

: डीएवी हेहल और डीएवी डालटनगंज के खिलाड़ी रहे टॉप स्कोरर.

रोलर स्केटिंग :

डीएवी डालटनगंज, गढ़वा और हेहल के छात्र रहे अव्वल.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: R TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >