Dhanbad News :दुर्गा पूजा और अग्रसेन जयंती पर बालिका विद्या मंदिर में एक रंगारंग व खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल थे. कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव दीपक अग्रवाल, प्रमोद जालुका, संयोजक सीए दीपक अग्रवाल, बालिका विद्या मंदिर के सचिव गणेश अग्रवाल, बिनोद मोदी, महेश जालुका, नरेश अग्रवाल, बिनोद अग्रवाल, बसंत गोयल, अनिल खरकिया, कृष्ण अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, राजीव सावंतिय, अनूप लिल्हा, पूनम गोयल, रंजू सिन्हा आदि थे. छात्र-छात्राओं ने दौड़, रस्साकशी, कबड्डी, खो-खो, कुर्सी दौड़ जैसे विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
