पूर्णिया. वाहन जांच के क्रम में श्रीनगर थाना पुलिस ने एक मोटरसाइकिल से कुल 15 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप जप्त करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्त मो. सैफ उर्फ सैफ रजा, उम्र 22 वर्ष, साकिन फरियानी खोखा दक्षिण, वार्ड नं 04, थाना श्रीनगर, जिला पूर्णिया पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
