..निर्माण कार्य रोकने को लेकर एसडीओ ऑफिस के सामने बैठे भूख हड़ताल पर

सदर अनुमंडल कार्यालय के सामने रामगढ़ प्रखंड के पिड़हे और सदर प्रखंड के पोखराहा के ग्रामीण अपनी जमीन पर जबरन हो रहे निर्माण कार्य को रोकने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बुधवार को बैठे थे.

सीओ व थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद रात साढ़े दस बजे खत्म हुई हड़ताल फोटो अलग से गया है, इसे लेना है.. फोटो 25 डालपीएच 8 प्रतिनिधि : मेदिनीनगर सदर अनुमंडल कार्यालय के सामने रामगढ़ प्रखंड के पिड़हे और सदर प्रखंड के पोखराहा के ग्रामीण अपनी जमीन पर जबरन हो रहे निर्माण कार्य को रोकने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बुधवार को बैठे थे. इसकी जानकारी मिलते ही देर रात साढ़े दस बजे सदर व चैनपुर प्रखंड के अंचल अधिकारी अमरदीप मल्होत्रा और शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने भूख हड़ताल पर बैठे लोगों से मुलाकात की. अमरदीप मल्होत्रा ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जायेगा. इसके बाद ग्रामीणों ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी. पोखराहा निवासी मनोज उरांव ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें उन्होंने अदालत के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि उनकी जमीन पर दखल का जिक्र किया गया है. इसके बावजूद विपक्षी दबंगई के बल पर निर्माण कार्य कर कब्जा साबित करना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि पोखराहा खुर्द के खाता संख्या 84, प्लॉट संख्या 1170 और 1598 में एक एकड़ 89 डिसमिल जमीन है, जिस पर निर्माण कार्य रोका जाये. वहीं, रामगढ़ प्रखंड के अमिरका सिंह ने भी अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित शिकायत दी कि वे अनुसूचित जनजाति खरवार समुदाय से हैं और उनकी पुश्तैनी जमीन पर दबंग लोग जबरन सड़क बना रहे हैं. खेत में लगी मकई और धान की फसल के साथ-साथ सागवान और कटहल के पेड़ों को काट दिया गया है. उन्होंने बताया कि पिड़हे मौजा के खाता संख्या 24, प्लॉट संख्या 375 में दो एकड़ 10 डिसमिल जमीन है. अंचल कार्यालय में शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई. भूख हड़ताल में अमिरका सिंह, बंधु उरांव, शिवनाथ उरांव, मनोज उरांव, महाराज पासवान और रामराज पासवान आदि थे. ग्रामीणों की मांग है कि उनकी जमीन की रक्षा की जाये और अवैध निर्माण रोका जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >