शिष्य ने आदर्श गुरु तरुण मुखर्जी को किया सम्मानित

पाकुड़िया. व्यवहार न्यायालय दुमका में अपर अभियोजक के पद पर पदस्थापित भवेंद्र कुमार सोरेन ने शिक्षक दिवस पर अपने आदर्श गुरु पाकुड़िया निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक तरुण कुमार मुखर्जी को सम्मानित

पाकुड़िया. व्यवहार न्यायालय दुमका में अपर अभियोजक के पद पर पदस्थापित भवेंद्र कुमार सोरेन ने शिक्षक दिवस पर अपने आदर्श गुरु पाकुड़िया निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक तरुण कुमार मुखर्जी को सम्मानित किया. पाकुड़िया प्रखंड के डुमरसोल गांव निवासी भवेंद्र सोरेन ने अपने आदर्श गुरु श्री मुखर्जी का चरण स्पर्श कर उन्हें एक ट्रॉली बैग, पोशाक एवं श्रीमद्भागवत गीता भेंट किया. मौके पर भवेंद्र सोरेन ने कहा कि आज मैं हृदय से अपने आदर्श गुरु को कोटि-कोटि नमन करता हूं. उन्होंने न केवल शिक्षा प्रदान की, बल्कि मेरे भविष्य को संवारने और सुधारने में मार्गदर्शक बनकर मुझे जीवन का सही स्वरूप सिखाया. गुरुजी के तप, त्याग, परिश्रम, लगन और समर्पण को मैं प्रणाम करता हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >