एसडीपीओ ने किया रीडर्स स्पेस लाइब्रेरी का उदघाटन

शहर के लकलकवानाथ मंदिर के पास शुक्रवार को रीडर्स स्पेस लाइब्रेरी का उदघाटन एसडीपीओ संदीप सुमन ने फीता काटकर किया.

चतरा. शहर के लकलकवानाथ मंदिर के पास शुक्रवार को रीडर्स स्पेस लाइब्रेरी का उदघाटन एसडीपीओ संदीप सुमन ने फीता काटकर किया. एसडीपीओ ने कहा कि किताबें हमारी सबसे बड़ी पूंजी है. यह लाइब्रेरी युवा पीढ़ी का भविष्य गढ़ने में मिल का पत्थर साबित होगा. संचालक गौतम सिंह ने कहा की छात्र-छात्राएं यहां तनाव मुक्त होकर पढ़ाई कर सकेंगे. यहां छात्रों को शांत माहौल के साथ वाइ-फाई समेत अन्य सुविधा दी जा रही है. 15 सितंबर तक फ्री एडमिशन ली जा रही है. मौके पर प्रो चंद्रकांत कमल, धनंजय उर्फ बच्चू सिंह, अभिमन्यु सिंह, जितेंद्र सिंह, सूरज भूषण शर्मा, मृत्युंजय सिंह, पंकज यादव, रोहित पांडेय, विप्लव कुमार समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >