Giridih News :इरगा नदी से हो रहा बालू का उठाव, डायवर्सन में पड़ी दरार

Giridih News :धनवार के इरगा नदी पुल के नजदीक से बालू का उठाव हो रहा है. बालू खनन से पुल का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है. बालू उठाव के कारण से नदी गहरी होती जा रही है.

दो दिन पूर्व पुल के नीचे बना पक्का डायवर्सन में दरार पड़ गयी है. इससे पुल के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है. बावजूद इसके पुल के आसपास से धड़ल्ले से बालू उठाव हो रहा है. जानकारी के अनुसार यहां प्रत्येक दिन अलसुबह दर्जनों ट्रैक्टर में बालू उठाव हो रहा है. बालू कारोबारियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जरूरत महसूस की जा रही है. डायवर्सन में दरार आने से श्मशान घाट का रास्ता अवरुद्ध हो गया है. लोगों को आने जाने में परेशानी बढ़ गयी है.

पूर्व में पुल टूटने से परेशान हो गये थे लोग

बता दें कि वर्ष 2011-12 में बालू उठाव के कारण ही इरगा नदी पुल टूटा था. इसके टूटने से राजधानी रांची और उप राजधानी दुमका को जोड़ने वाला यह सुगम मार्ग कई महीने तक बंद हो गया था. इस क्षेत्र के लोगों को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद और कोलकाता जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी. उस समय तत्काल आवागमन को चालू कराने के लिए डायवर्सन बनाया गया था. इसके बाद पुल निर्माण करवाया गया. पुल निर्माण में लगभग दो वर्ष का समय लग गया. वर्तमान में पुल बने लगभग दस वर्ष ही हुआ है और खतरे की घंटी बजनी शुरू हो गयी है. धनवार नगर क्षेत्र लोगों ने प्रशासन से पुल के नजदीक से बालू उठाव पर तत्काल बालू बंद कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >