ट्रेजरी आफिसर में सर्वर डाउन होने से 12 हजार कर्मचारी व अधिकारियों का वेतन भुगतान फंसा

पलामू जिला कोषागार कार्यालय में सर्वर डाउन होने के कारण जिले के विभिन्न विभागों के लगभग 12,000 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों का वेतन भुगतान प्रभावित हो सकता है.

शिवेंद्र कुमार, मेदिनीनगर पलामू जिला कोषागार कार्यालय में सर्वर डाउन होने के कारण जिले के विभिन्न विभागों के लगभग 12,000 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों का वेतन भुगतान प्रभावित हो सकता है. बुधवार दोपहर 12 बजे से ट्रेजरी के डीडीओ स्तर का सर्वर ठप है, जिससे किसी भी कर्मचारी का वेतन बिल पास नहीं हो पा रहा है. राज्य सरकार ने दुर्गा पूजा को देखते हुए 25 सितंबर से वेतन भुगतान का आदेश दिया था, ताकि सभी कर्मचारी त्योहार मना सकें. सामान्यतः हर महीने की पहली तारीख से बिल देने की प्रक्रिया होती है, लेकिन इस बार विशेष आदेश के तहत 25 सितंबर से ही बिल जमा करने की अनुमति दी गयी थी. सर्वर केवल रात 10:30 बजे से 1:30 बजे तक ही काम कर रहा है सर्वर केवल रात 10:30 बजे से 1:30 बजे तक ही काम कर रहा है, जिससे बिलिंग प्रक्रिया बेहद धीमी हो गयी है. अब तक केवल पांच प्रतिशत बिल ही पास हो पाये हैं, जबकि 95 प्रतिशत कर्मचारी अभी भी वेतन के इंतजार में हैं. विभागीय आंकड़ों के अनुसार, हर महीने लगभग 600 बिल ट्रेजरी को प्राप्त होते हैं, लेकिन इस बार केवल 30–40 बिल ही जमा हो सका है. शनिवार से दुर्गा पूजा की छुट्टियां शुरू हो जायेंगी और कार्यालय 3 अक्तूबर को खुलेंगे, जिससे वेतन भुगतान में और विलंब हो सकता है. प्रभावित विभाग प्रभावित विभागों में शिक्षा विभाग के तहत 6,135 शिक्षक, पुलिस विभाग के 1,200 अधिकारी व आरक्षी, आईआरबी और जैप के 2,000 जवान, स्वास्थ्य विभाग के 1,000 कर्मचारी, समाज कल्याण विभाग की 5,000 सेविका-सहायिका सहित सिंचाई, वन, परिवहन, खनन, कल्याण, वाणिज्य कर, पीएचईडी, खाद्य आपूर्ति और प्रखंड कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं. समस्या राज्य स्तर पर है : सोमरा भगत पलामू के ट्रेजरी ऑफिसर सोमरा भगत ने बताया कि यह समस्या राज्य स्तर की है, जिससे स्थानीय स्तर पर समाधान संभव नहीं है. यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो हजारों कर्मचारियों को त्योहार के समय वेतन से वंचित रहना पड़ सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >