श्मशान घाट की जमीन अतिक्रमण के विरोध में सड़क जाम

श्मशान घाट की जमीन अतिक्रमण के विरोध में सड़क जाम

बरवाडीह़ प्रखंड मुख्यालय में श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण किये जाने के खिलाफ पुरानी बस्ती के ग्रामीणों ने बुधवार सुबह धड़धड़ी नदी के पास बरवाडीह-मेदनीनगर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि सैकड़ों वर्षों से जहां अंतिम संस्कार की परंपरा चली आ रही है, उसी जमीन को माफिया और कुछ जमीन बिचौलियों की मिलीभगत से बेचने का प्रयास किया जा रहा है. जाम कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी और यातायात पूरी तरह ठप हो गया. सूचना पाकर थाना प्रभारी अनूप कुमार, अंचल निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की. अंततः श्मशान घाट से अतिक्रमण हटाने और जमीन सुरक्षित रखने के नाम पर समझौता हुआ और लगभग तीन घंटे बाद जाम समाप्त किया गया. जेसीबी से अतिक्रमित नींव को भरकर अतिक्रमण मुक्त किया : इसके बाद थाना प्रभारी की देखरेख में जेसीबी की मदद से अतिक्रमित नींव को भरकर अतिक्रमण मुक्त किया गया. प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. मौके पर संतोष सिंह, प्रकाश कुमार, अमन कुमार, सतेंद्र सिंह, ज्ञान कुमार, मोती, संजय सिंह, बिमलेश सिंह, दिल्पेश सिंह, राजवर्धन सिंह, सूरज कुमार, अंगद, रितेश कुमार, बिट्टू, रवि सिंह, रवि शेखर, मनोज कुमार, दीपक कुमार, मुनिया देवी, बेबी देवी, कन्हाई प्रसाद, दीपक तिवारी, मुखिया कालो देवी, पंचायत समिति प्रवीण कुमार, रिकी गुप्ता, हिमांशु, उदय प्रसाद, सुनील सिंह, संजीव सिंह, संजू श्रीवास्तव, दीपक सिंह, श्याम बिहारी, अमित सोनी, सीता देवी, शारदा देवी, महेंद्र प्रसाद, अरुण कुमार समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >