पाकुड़. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पाकुड़, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी महेशपुर सहित सभी परियोजनाओं की महिला पर्यवेक्षिकाएँ उपस्थित थीं. बैठक के दौरान विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई. विशेष रूप से पोषण ट्रैकर ऐप में सभी पैरामीटर पर समयबद्ध एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बैठक के उपरांत जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने सभी योजनाओं की प्रगति को और गति प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और बेहतर कार्य निष्पादन पर बल दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
