सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक शहर में भारी वाहन के प्रवेश पर प्रतिबंध

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय में डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी.

डुमरा. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय में डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिसमे सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों का विश्लेषण व सुरक्षा के उपाय पर चर्चा की गयी. इस दौरान डीएम ने ब्लैक स्पॉट का चिन्हीकरण करने व यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने शहर व अन्य स्थानों पर जाम की समस्या समेत सड़क सुरक्षात्मक कार्यों को लेकर नगर निगम, गृह, विधुत, शिक्षा व अभियंत्रण विभागों को कई निर्देश दिया हैं. बताया गया कि जिले में इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं में बेतहासा वृद्धि हो रही है, हालांकि अगस्त माह में सबसे कम सड़क दुर्घटना रिकॉर्ड हुआ हैं. इस वर्ष अगस्त माह तक 187 सड़क दुर्घटना रिकॉर्ड किया गया हैं. जिसमें 155 लोगो की मौत व 108 लोग जख्मी हुए हैं. मौके पर डीटीओ प्रशांत कुमार, ट्रैफिक डीएसपी दीपक कुमार व एमवीआई राजेश राय समेत अन्य अधिकारी शामिल थे. बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर व इसके आसपास चार चेक पॉइंट बनाया जाये. जिन स्थानों पर चेक पॉइंट बनेगा उनमे बरियारपुर, लगमा, पमरा व कुम्मा चौक शामिल हैं. इन सभी चेक पॉइंट पर ट्रॉली, सीसीटीवी, शेड के साथ-साथ परिवहन, ट्रैफिक पुलिस, उत्पाद व खनन विभाग की संयुक्त टीम तैनात रहेंगे.

–शहर में स्कूल के छोटे वाहन के परिचालन पर चर्चा

शहर में उत्पन्न हो रही जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. डीईओ को निर्देश दिया गया कि प्राइवेट स्कूलों से अपील करे कि खासकर शहर में छोटे वाहनों का परिचालन कराये. साथ ही स्कूलों में दो स्लॉट में छुट्टी करने का प्लान करें. डीएम ने सभी स्कूलों को ससमय परिवहन समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया.

–अगस्त माह में हुई 2.33 लाख की वसूली

परिवहन विभाग के अनुसार अगस्त माह में सघन वाहन जांच के दौरान कुल 2 लाख 33 हजार पांच सौ रुपये की वसूली हुई हैं. यह फाइन दो पहिया वाहन से हेलमेट, प्रेसर हॉर्न, एचएसआरपी नंबर प्लेट, ड्राइविंग लाइसेंस, पॉलुशन व इन्सुरेंस के जांच से वसूल की गयी हैं.

बॉक्स में

–हिट एंड रन से संबंधित 115 अभिलेख लंबित

परिवहन विभाग ने बताया कि 167 हिट एंड रन से संबंधित प्राथमिकी की प्रति विभिन्न अंचलों को उपलब्ध कराया गया हैं. जिसमे 115 प्राथमिकी से संबंधित अभिलेख अंचलों के स्तर पर लंबित हैं. जिसमें सीतामढ़ी सदर अनुमंडल में 92, पुपरी अनुमंडल में 20 व बेलसंड अनुमंडल में 3 अभिलेख लंबित हैं. डीएम ने सभी एसडीओ को उक्त मामले का अपने स्तर से स्वयं पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया. बताया गया कि हिट एंड रन मामले में मृतक अथवा घायलों को वाहन बीमा कम्पनी मुआवजा देती है. घटित दुर्घटनाओं में व्यक्ति की मृत्यु के मामले में दो लाख रूपये तो गंभीर मामले में 50 हजार रूपये जीआईसी के माध्यम से देने का प्रावधान हैं.

–किस विभाग को क्या मिली जिम्मेवारी

▪︎ परिवहन विभाग: हिट एंड रन से संबंधित मामलो का मुआवजा भुगतान, सड़क दुर्घटनाओं की सामयिक समीक्षा व वाहनों की जांच

▪︎ नगर विकास विभाग: फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करना, ऑटो व ई-रिक्शा पार्किंग स्थल की व्यवस्था, ठेला वेंडरों के लिए सड़क से दूरस्थान चिन्हित करना व ट्रैफिक लाइट लगाना

▪︎ शिक्षा विभाग: यातायात नियमो से संबंधित स्कूलों में जागरूकता अभियान, स्कूलों में विद्यालय वाहन परिवहन समिति, बाल परिवहन समिति व विद्यालय वाहनों के कागजात अधतन रखना

▪︎ स्वास्थ्य विभाग: उचित स्थान पर एम्बुलेंस की उपलब्धता एवं जिले में बड़े पैमाने पर होने वाली दुर्घटनाओं के लिए एक आपातकालीन चिकित्सा योजना तैयार करना

▪︎ विधुत विभाग: सीतामढ़ी शहर में रोड से विधुत पोल के स्थानांतरण, जर्जर विधुत तार को हटाना व डुमरा हवाईअड्डा मैदान व जानकी स्टेडियम में रौशनी की व्यवस्था के लिए प्राकक्लन तैयार करना

–इस वर्ष अप्रैल तक हुई 95 सड़क दुर्घटना

माह दुर्घटना मृतक जख्मी

जनवरी 17 13 07

फरवरी 24 21 14

मार्च 32 30 10

अप्रैल 22 19 11

मई 33 31 36

जून 24 15 14

जुलाई 26 17 13

अगस्त 09 09 03

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >