केदार प्रसाद मेमोरियल स्कूल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम

सदर प्रखंड के सीमा गांव में स्थित केदार प्रसाद मेमोरियल स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया.

चतरा. सदर प्रखंड के सीमा गांव में स्थित केदार प्रसाद मेमोरियल स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक सूरज कुमार, प्राचार्य विकास साह व नवनियुक्त डीएसपी अमरदीप राज ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित व द्वीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षकों को उपहार दिये गये. बेस्ट टीचर ऑफ द इयर से नवनियुक्त डीएसपी को नवाजा गया. मौके पर धर्मेंद्र राणा, सुलोचना साव, रिंकी कुमारी, नीरज पांडेय, पंकज ठाकुर,चंदन राणा,संजय कुमार, रूपा कुमारी,अमीषा कुमारी, रिंकी कुमारी व अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >