दुर्गापूजा में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरायी, शहरवासी परेशानी

दुर्गापूजा में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरायी, शहरवासी परेशानी

– 24 घंटे में मात्र 12 से 14 घंटे ही लोगों को मिल रही बिजली, उमस भरी गर्मी में जीना हो रहा मुहाल कटिहार दुर्गापूजा जैसे पावन अवसर पर जहां पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है. दूसरी ओर बिजली की चरमराई व्यवस्था ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है. कटिहार शहर में इन दिनों लगातार बिजली ट्रिप होने की समस्या ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है. ग्रिड से पर्याप्त बिजली आपूर्ति होने के बावजूद शहरवासियों को 24 घंटे में महज 12 से 14 घंटे ही बिजली नसीब हो पा रही है. पिछले चार से पांच दिनों से यह समस्या और अधिक बढ़ गयी है. पूजा-पाठ और आराधना के इस पावन पर्व में श्रद्धालु सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान कर मां दुर्गा की आराधना करना चाहते हैं. लेकिन सुबह के समय ही बिजली गुल रहने से लोग कठिनाई महसूस कर रहे हैं. कटिहार शहर में ज्यादातर घरों में मोटर सप्लाई से पानी की व्यवस्था है. ऐसे में बिजली कटते ही पानी की किल्लत भी लोगों को झेलनी पड़ रही है. सुबह स्नान करने और पूजा की तैयारी में सबसे बड़ी बाधा बिजली बनी हुई है. सुबह तो सुबह रात के समय भी लगातार बिजली का आना-जाना लोगों के लिए किसी यातना से कम नहीं है. इन दिनो टेंपरेचर का पारा भी बढ़ा हुआ है. ऐसे में बिजली की बार-बार कटौती से लोग काफी परेशान है. यहां तक की रात में बिजली की बार-बार ट्रिप होने से रात की नींद भी हराम हो गई है. लोगों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई. लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है. शिकायत है कि अधिकारी समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय केवल आश्वासन देने में लगे हुए है. पूजा के इस खास मौके पर जब शहरवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की उम्मीद रहती है. तब बिजली का बार-बार कटना उनकी नाराजगी का कारण बन गया है. शहर वासियों ने मांग कि की बिजली विभाग तत्काल इस समस्या समाधान करें. कहते हैं विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत कार्यपालक अभियंता आशीष रंजन ने बताया कि शहर में जितनी बिजली चाहिए उतनी बिजली ऊपर से मिल रही है. बिजली कटौती का कारण कहीं फोल्ड आ जाना, कहीं ट्रांसफार्मर में दिक्कत हो जाना तथा पूजा पंडाल को लेकर बिजली कनेक्शन जैसी समस्या के कारण थोड़ी बिजली कटौती हो रही है. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि बुधवार के दिन छह जिले में पावर फेल हो गया था. जिसमें कटिहार जिला भी शामिल था. जिस कारण से बिजली आपूर्ति बाधित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >