सारवां. मधुपुर बैंक डकैती के बाद थाना पुलिस की ओर से एंटी क्राइम अभियान के तहत क्षेत्र में गश्ती और बैंकों की सुरक्षा को लेकर देवघर एसपी के निर्देश पर बुधवार को सारवां-तिरनगर मुख्य पथ पर मधुवाडीह मुख्य सड़क में थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों से रोककर पूछताछ की गयी. साथ ही दुर्गा पूजा के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी ना हो और इसको लेकर थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह ने स्वयं कमान संभालते हुए वाहनों की डिक्की की जांच की. सड़क गुजरने वाले लोगों से आवश्यक जानकारी भी ली गयी. वहीं, बिना हेलमेट के चालकों को सख्त हिदायत दी गयी. जांच में सहायक अवर निरीक्षक मकबूल अंसारी सहित अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
