कोढ़ा बांका नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना से जुड़े मामले का कोढ़ा पुलिस ने उद्भेदन किया है. पुलिस ने छापेमारी कर 3. 50 लाख नकद बरामद किया है. यह राशि चोरी कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त विनीत यादव, पिता जीतो यादव, नया टोला जुराबगंज, वार्ड संख्या-01, थाना कोढ़ा निवासी के घर से बरामद की गयी है. बांका नगर थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही थी. जांच में कोढ़ा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चोरी की रकम का हिस्सा कोढ़ा थाना क्षेत्र में छिपाकर रखा गया है. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया. उक्त राशि बरामद कर ली गयी. बरामद रकम को कोढ़ा थाना पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बांका नगर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. पुलिस के अनुसार आरोपित विनीत यादव पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उससे पूछताछ भी जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
