घर से पुलिस ने बरामद किया 25 हजार 200 लॉटरी टिकट

सदर थाना की पुलिस ने बुधवार की देर शाम सदर थाना क्षेत्र के तेघरिया स्थित एक घर में छापेमारी की

किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने बुधवार की देर शाम सदर थाना क्षेत्र के तेघरिया स्थित एक घर में छापेमारी की. छापेमारी में एक घर से 25 हजार 200 की संख्या में जाली लॉटरी टिकट बरामद किया गया है. जब्त लॉटरी टिकट के साथ प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है. जो तेघरिया का रहने वाला है. पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है. दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तेघरिया में एक स्थान पर अवैध रूप से लॉटरी का कारोबार किया जा रहा है, जहां अवैध लॉटरी टिकट जमा की गई थी. सूचना मिलने पर एसपी सागर कुमार के अनुश्रवण में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम के द्वारा छापेमारी करने पर लॉटरी बरामद किया गया. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >