Samastipur: उमवि महुली में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुली में पौधारोपण किया गया.

हसनपुर . पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुली में पौधारोपण किया गया. पौधारोपण करते हुए शिक्षक व विभाग के कर्मी ने बताया कि वर्तमान समय में हो रहे जलवायु परिवर्तन में सुधार को लेकर प्रत्येक लोगों को वृक्षारोपण करना जरूरी बताया. साथ ही कहा कि इसकी देखभाल करने से आने वाले पीढ़ी को प्राकृतिक असंतुलन का सामना नहीं करना पड़ेगा. अगर समय रहते लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं तो इसका खामियाजा आने वाली पीढ़ी को भुगतना पड़ेगा. विद्यालय के शिक्षक दिनेश कुमार लाल ने भी उपस्थित छात्रों से पौधारोपण करने व उसकी देखभाल करने पर बल दिया. उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण करने से प्राकृतिक संतुलन बनी रहेगी. छायादार, फलदार, आयुर्वेद व कई तरह के पौधे लगाये गये. मौके पर एचएम राजकिशोर, दिनेश कुमार लाल, सत्यजीत राय, ऋषि शर्मा, सुमन कुमार, अशोक मुखिया, प्रशांत कुमार निराला, परमानंद यादव, फोरेस्टर इंसाफ काजमी, फाेरेस्ट गार्ड चंदन कुमार, रोहित कुमार, संतोष कुमार, रौशन कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >