पीपीयू : यूजी सेमेस्टर छह के परीक्षा के केंद्र में हुआ बदलाव

संवाददाता, पटनापाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने आरपीएस कॉलेज, हरनौत नालंदा के यूजी सेमेस्टर छह (सत्र 2023-27) के परीक्षा केंद्र में आंशिक परिवर्तन किया है. पूर्व निर्धारित केंद्र बदलते हुए अब नया परीक्षा

संवाददाता, पटना

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने आरपीएस कॉलेज, हरनौत नालंदा के यूजी सेमेस्टर छह (सत्र 2023-27) के परीक्षा केंद्र में आंशिक परिवर्तन किया है. पूर्व निर्धारित केंद्र बदलते हुए अब नया परीक्षा केंद्र कमलेश्वरी प्रसाद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय बख्तियारपुर में निर्धारित किया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन की मानें, तो 27 अप्रैल से दो मई तक आयोजित होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी थी. विवि ने संबंधित महाविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे अपने स्तर से सभी परीक्षार्थियों को इस परिवर्तन की सूचना समय पर उपलब्ध कराएं, जिससे परीक्षा में किसी प्रकार की असुविधा न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >