प्रतिनिधि अमौर. दुर्गापूजा को लेकर अमौर थाना में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के सफल नेतृत्व तथा बीडीओ रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयेजित हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अंचल पदाधिकारी कृष्ण मोहन राय व प्रमुख प्रतिनिधि अफसर नदवी भी उपस्थित थे . बैठक में बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि दुर्गापूजा को शांति और सौहार्द से मनाने की अपील की. बैठक में अंचल पदाधिकारी कृष्ण मोहन राय ने प्रशासनिक गाइडलाइन की जानकारी देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण व सौहार्द से पूजा को सम्पन्न करना हम सभी की जिम्मेदारी है.. बैठक में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा के लिए सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है. साथ ही सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा . प्रतिमा दर्शन के लिए महिलाओं व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए दो अलग अलग प्रवेश व निकास द्वारा बनाना अनिवार्य होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
