दुर्गा पूजा को लेकर पंडालों का निर्माण अंतिम चरण में

प्रखंड में उत्सव सा माहौल है. पंडालों का निर्माण भी अंतिम चरण में है.

इटखोरी. दुर्गा पूजा का त्योहार नजदीक आते ही प्रखंड में उत्सव सा माहौल है. पंडालों का निर्माण भी अंतिम चरण में है. वहीं मूर्तिकार प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं. प्रखंड के इटखोरी चौक, टाल, परोका, पितीज, गुल्ली, करनी, परसौनी में आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. पूजा समिति के सदस्यों में उत्साह का माहौल है. कई जगह रावण दहन की भी तैयारी की जा रही है. पितीज व करनी में स्थानीय युवतियों की ओर से डांडिया की प्रस्तुति की जा रही है. हालांकि पंडालों की सजावट में इस बार बारिश खलल डाल रही है, लेकिन उत्साह चरम पर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >