.चंदवारा में पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन

उपायुक्त के निर्देशानुसार मदनगुंडी पंचायत भवन में पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया.

चंदवारा. उपायुक्त के निर्देशानुसार मदनगुंडी पंचायत भवन में पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपविकास आयुक्त रवि जैन मौजूद थे. शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का उन्होंने निरीक्षण किया. शिविर के दौरान लाभुकों के बीच परिसंपत्ति, आवास, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया. वहीं अबुआ आवास के लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया. मौके पर बीडीओ सुमित मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार बंटी, मदनगुडी पंचायत के मुखिया रामदेव सहित कई विभागों के पदाधिकारी, पंचायत जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे. चंदवारा पूर्वी पंचायत व पश्चिमी पंचायत भवन में शिविर लगाया गया. शिविर में पूर्वी की मुखिया अनिता देवी, पश्चिमी के मुखिया संतोष कुशवाहा सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.इधर, कांटी पंचायत भवन में 26 सितंबर को 10 बजे से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया. पंचायत के मुखिया सरस्वती देवी ने पंचायत वासियों से शिविर में भाग लेकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >