गुमला. चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला की नवमी मासिक बैठक बस स्टैंड रोड स्थित चेंबर कार्यालय में हुई. अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष राजेश सिंह ने की. बैठक में सचिव बबलू वर्मा ने पूर्व की बैठक की संपुष्टि की गयी और पिछले माह हुए कार्यों की जानकारी दी. बैठक के आरंभ में ही क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी को पुनः इस वर्ष भी फेडरेशन झारखंड चेंबर में निर्विरोध क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चुना गया है. इसके लिए चेंबर की तरफ से उन्हें बधाई दी गयी और पुष्प गुच्छ देकर व शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. इसके बाद बैठक की कार्यवाही शुरू हुई और कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई. आगामी दशहरा, दीवाली, छठ पर्व को लेकर कई एजेंडे सर्वसम्मति से पारित किये गये, जिसमें 25 सितंबर को अनुमंडल पदाधिकारी से चेंबर का एक प्रतिनिधि मंडल मिलकर आने वाले त्योहारों में विशेष रूप से दशहरा पूजा में विधि व्यवस्था को सही रखने पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था व साफ-सफाई की सुचारू व्यवस्था करने की मांग की जायेगी. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिल कर पर्व के मौसम में बिजली सप्लाई सही ढंग से रखने की मांग की जायेगी. स्मार्ट मीटर में जो गड़बड़ी आ रही है, उसे तुरंत सुधारने की मांग की जायेगी. गुमला थाना प्रभारी से मिल कर दशहरा, दिवाली के दौरान आवागमन व ट्रैफिक व्यवस्था सही रखने की मांग की जायेगी. अंत में उपाध्यक्ष राजेश लोहानी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल, राजेश लोहानी, सचिव बबलू वर्मा, सह सचिव प्रणय साहू, पीआरओ प्रतीक अग्रवाल, मीडिया प्रभारी इम्तियाज मिनी, निवर्तमान अध्यक्ष दामोदर कसेरा, पूर्व अध्यक्ष पदम साबू, हिमांशु केसरी, दिनेश अग्रवाल, मुन्नीलाल साहू, गुन्नू शर्मा, योगेश शर्मा, गुरमीत सिंह, पंकज खंडेलवाल, राहुल केसरी, शंकर साहू, दिनेश प्रसाद, राजू श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
