Giridih News :राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

Giridih News :सरिया कॉलेज के बहूद्देशीय भवन में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना (एनएसएस) दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें विद्यार्थियों से सामाजिक कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो अरुण कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ समाज सेवा में भाग लेने की आवश्यकता है. समाज में प्रचलित अंधविश्वास तथा कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए समाज के लोगों को जागरूक करने में विद्यार्थियों को सकारात्मक पहल करनी चाहिये. एनएसएस इकाई एक के कार्यक्रम पदाधिकारी असीत दिवाकर ने कहा कि विद्यार्थियों को एनएसएस से जुड़कर देश के विकास में अहम भूमिका निभानी चाहिये. वहीं इकाई दो के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ आशीष कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्यों के अलावा सामाजिक दायित्व का निर्वहन अपने छात्र जीवन में करने की जरूर है. समाजीकरण में एनएनएस महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. संस्था विद्यार्थियों में समाज सेवा के प्रति भावनाएं जागृत करने में अहम भूमिका निभाती है. मौके पर डॉ श्वेता समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >