Dhanbad News : प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी झरिया- 2 के अंतर्गत घटवार बस्ती स्थित राम परीखा राम मध्य विद्यालय भवन को तोड़कर दो मंजिला भवन बनाने का विरोध पड़ोसी शमसुद्दीन ने किया है. वहीं जमीन के मालिक मदन राम ने भवन प्रमंडल धनबाद के अभियंता मो. नजीर से कहा कि उनके पिता स्व. राम परीखा राम ने उक्त जमीन दान में देकर 1954 में स्कूल का निर्माण कराया था. उक्त जमीन उनकी पुश्तैनी है. इस जमीन पर स्कूल भवन बनाया जायेगा. वहीं शमसुद्दीन ने हंगामा करते हुए कहा कि घर के सामने वाली जमीन के कागजात उनके पास है. स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
