विद्युत स्पर्शाघात से एक व्यक्ति की मौत

बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र में खेत में काम रहा एक व्यक्ति बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया

वीरपुर बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र में खेत में काम रहा एक व्यक्ति बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ एस रहमान ने बताया कि हजरत मनसुरी नाम के व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था. जो पहले से ही मृत अवस्था में था. देखने से लगता है कि बिजली का झटका इतना तेज लगा है कि मौके पर उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि खेत में मोटर लगाने के क्रम में करेंट लगने से मौत हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >