एनएसएस युवाओं में नेतृत्व क्षमता व टीम वर्क कौशल को विकसित करता है

एनएसएस युवाओं में नेतृत्व क्षमता व टीम वर्क कौशल को विकसित करता है

लातेहार ़ शहर के बानपुर मुहल्ला में संचालित बनवारी साहू महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस मनाया गया. इस दौरान महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के सचिव अंजू गुप्ता, माय भारत की जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी और प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी उपस्थित थे. मौके पर सचिव ने कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी अहम भूमिका अदा करते हैं. एनएसएस कार्यक्रम युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करने में मदद करता है. कंचन कुमारी ने कहा कि एनएसएस का कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क कौशल को विकसित करने में मदद करता है. प्राचार्य ने कहा कि एनएसएस डे पर महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया. पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत ही जरूरी है. उन्होंने एनएसएस के कार्याें की सराहना करते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने व उसका निर्वह्न करने के लिए प्रेरित करता है. एनएसएस के नोडल अधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार द्वारा संचालित एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम है. इसका उद्देश्य युवाओं को सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास के कार्यों में शामिल करना है. मौके पर कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >