जल जीवन मिशन के कार्य में लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त

उपायुक्त ने केतार प्रखंड का निरीक्षण कर कार्यों का लिया जायजा, कहा

उपायुक्त ने केतार प्रखंड का निरीक्षण कर कार्यों का लिया जायजा, कहा प्रतिनिधि, केतार उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने बुधवार को केतार प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण किया. सबसे पहले उन्होंने पाचाडुमर स्थित 80 करोड़ रुपये की लागत से बने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया. इसके बाद वे गांव पहुंचे और दर्जनों घरों में लगे नलों की स्थिति का जायजा लिया. ग्रामीणों ने उन्हें नल, पाइप और कम गहराई में बिछाई गयी पाइपलाइन से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया. उपायुक्त ने पंचायत भवन व प्रखंड कार्यालय में ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं. इस दौरान उपायुक्त ने जल जीवन मिशन के कार्य में कई खामियां भी पायीं. उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जल जीवन मिशन के तहत केतार सहित आसपास के प्रखंडों में नल से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना लक्ष्य है. अधिकांश काम पूरा हो चुका है, लेकिन गांव-टोले स्तर पर गंभीर खामियां मिली हैं. कई जगह नल नहीं लगे हैं, जहां लगे हैं वहां भी खराब स्थिति है. पाइप फटे हुए हैं और गहराई पर्याप्त नहीं है. निरीक्षण के दौरान प्रमुख चंद्रावती देवी, बीडीओ प्रशांत कुमार, थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, मुखिया श्याम सुंदर बैठा सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे. कनीय अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण काम में लापरवाही को लेकर उपायुक्त ने कनीय अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है और ठेकेदार से लिखित जवाब तलब किया गया है. यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी. आपूर्ति का समय निश्चित कर ग्रामीणों को दें जानकारी उपायुक्त ने कहा कि जल सहिया सरकार और ग्रामीणों के बीच कड़ी की भूमिका निभाती हैं. प्रत्येक जल सहिया को पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए फील्ड टेस्ट किट उपलब्ध करायी गयी है. नल-जल योजना का मासिक शुल्क (लगभग 65 रुपये) भी उन्हीं के माध्यम से लिया जायेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जल आपूर्ति का समय निश्चित कर ग्रामीणों को आमसभा में जानकारी दी जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >