पूर्णिया महिला महाविद्यालय में एनसीसी कैडेटों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

पूर्णिया महिला महाविद्यालय

पूर्णिया. पूर्णिया महिला महाविद्यालय में प्रधानाचार्य प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवारा के तहत सीटीओ डॉ नीतू कुमारी के नेतृत्व में एनसीसी 47 बटालियन की छात्राओं ने महाविद्यालय प्रांगण में साफ-सफाई की. प्रधानाचार्य प्रो.अनंत प्रसाद गुप्ता ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता ही संस्कार का पैमाना है. सीटीओ नीतू कुमारी ने कहा कि स्वच्छता दिनचर्या की जरूरत है. स्वच्छता से ही स्वस्थ व्यक्ति और स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है. इस अभियान में डॉ श्वेता, डॉ प्रेरणा, डॉ राकेश रोशन सिंह सहित सभी शिक्षकों की महती भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >