शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई व लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त करें : उपायुक्त

शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई व लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त करें : उपायुक्त

गुमला. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने बुधवार को गुमला में बाजार समिति, रागी प्रोसेसिंग सेंटर, जशपुर रोड स्थित पर्यटन भवन के पीछे व पुग्गू स्थित सरकारी भूमि का अवलोकन किया. उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी को शहरी क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने की बात कही. उन्होंने निर्देश दिया कि आगामी पर्वों को देखते हुए शहर के सभी क्षेत्रों में साफ-सफाई, प्राथमिक सुविधाओं, लाइटिंग व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द पूरे किये जाये, ताकि लोगों को असुविधा न हो. उपायुक्त ने कहा कि लोगों की सुरक्षा व सुविधा सर्वोपरि होनी चाहिए. रागी प्रोसेसिंग सेंटर के निरीक्षण में उन्होंने सेंटर में रागी से तैयार हो रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की और स्वयं उसका स्वाद चख उत्पादक मानकों की समीक्षा की. बाजार समिति के निरीक्षण में उपायुक्त ने समिति परिसर में लगी सोलर लाइट को शीघ्र ठीक कराने का निर्देश दिया. साथ ही दुकानों की संख्या बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा की. पुग्गू स्थित सरकारी जमीन पर प्रस्तावित बस स्टैंड निर्माण के विषय में विस्तृत चर्चा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि सभी तकनीकी व प्रशासनिक पहलुओं की जांच के बाद ही उचित निर्णय लिया जायेगा. मौके पर अंचलाधिकारी हरीश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नप समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >