Samastipur: नगर परिषद कर्मियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

आम-जनता के साथ-साथ व्यवसायी को अपनी दुकान के आसपास स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया.

ताजपुर . नगर परिषद ताजपुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा है अभियान के अंतर्गत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संतोष चौधरी एवं कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फिकार अली प्यामी के संयुक्त नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया. वार्ड पार्षद दिनेश कुमार, मुकेश मेहता, अशोक राय, दुर्गा साह, अशोक चौधरी, राजीव सूर्यवंशी, सीटी मैनेजर चंदन भारती, रमेश कुमार, ललन कुमार, राजीव कुमार गुड्डू, मुकेश कुमार, पप्पू कुमार, जितेन्द्र कुमार एवं परिषद के स्वच्छता कर्मियों ने बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर साफ-सफाई की. पौधारोपण किया. इस क्रम में आम-जनता के साथ-साथ व्यवसायी को अपनी दुकान के आसपास स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >