कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र के तुलापट्टी गांव से 16 वर्षीय मूक-बधिर किशोर करीब दो महीने से लापता है. परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. लापता किशोर के पिता मो इमान, निवासी तुलापट्टी पंचायत वार्ड संख्या 05, ने बताया कि उनका पुत्र मो कलाम पिछले एक महीने से गायब है. परिजनों ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन नाकाम रहने पर इसकी सूचना पिपरा थाना पुलिस को दी गई है. मो इमान ने अपील की है कि अगर किसी को उनका बेटा मिले या उसके बारे में कोई जानकारी हो तो तत्काल परिवार या पुलिस को सूचित करें. इस घटना से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
