स्वास्थ्य केंद्र में मेगा हेल्थ कैप का आयोजन

ठाकुरगंज स्वास्थ्य केंद्र में मेगा हेल्थ कैप का आयोजन किया गया. इस दौरान विभिन्न बीमारियो से ग्रसित पांच सौ से अधिक मरीजो की जांच करके दवा दी गई.

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज स्वास्थ्य केंद्र में मेगा हेल्थ कैप का आयोजन किया गया. इस दौरान विभिन्न बीमारियो से ग्रसित पांच सौ से अधिक मरीजो की जांच करके दवा दी गई. हेल्थ कैम्प का मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने शुभारंभ करते हुए कहा कि ऐसे कैम्पों से सीमावर्ती गंभीर बीमारियो के इलाज़ हेतू जिला या अन्य प्रदेश की ओर रूख नही करना पड़ेगा. इस दौरान सीएस राजकुमार चौधरी, डीपीएम डा मुनाजिम,डा उर्मिला कुमारी ने भी लिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अखलाकुर रहमान ने बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सहयोग से आयोजित कैम्प में सात रोगो के विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित थे. हड्डी रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, नेत्र रोग विशेषज्ञ संग सर्जन उपस्थित थे. चालीस मरीजो ने एक्सरे, इसीजी 25 और नब्बे से अधिक मरीजो के आंखो की जांच की गई है. मेडिकल कैम्प आयोजित कराने का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के मरीजो के गंभीर बीमारियो के जांच के साथ दवा वितरण करना था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >