जागरूकता को ले छात्रों में पत्र लेखन, चित्रकला का हुआ आयोजित

जागरूकता को ले छात्रों में पत्र लेखन, चित्रकला का हुआ आयोजित

अमदाबाद स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत अमदाबाद की ओर से गुरुवार को आदर्श मध्य विद्यालय अमदाबाद में स्कूली छात्र-छात्राओं में जागरूकता को लेकर पत्र लेखन, चित्रकला इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन किया. नपं स्वच्छता पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चल रहा है. छात्र-छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है. आदर्श मवि में पत्र लेखन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर चित्रकला का आयोजन कराया गया. बच्चों को जागरूक करने का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चे अपने घर जाकर अपने अभिभावकों एवं आसपास के लोगों को जागरूक करेंगे. प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह ने कहा कि आयोजित कार्यक्रम में वर्ग 3 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. मौके पर नगर पंचायत के लेखपाल मनीष कुमार सिंह, सहायक शिक्षक पंकज कुमार ग्रोवर सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >