केटीपीएस सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक

केटीपीएस सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक फोरलेन चौक स्थित जय माता दी होटल में हुई.

जयनगर. केटीपीएस सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक फोरलेन चौक स्थित जय माता दी होटल में हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने की. बैठक में युवा नेता उमेश यादव भी मौजूद थे. सदस्यों ने इस वर्ष दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया. पूजा के सफल संचालन के लिए वाॅलेंटियर की टीम बनाने पर चर्चा हुई. जेपी टेंट के महेंद्र यादव की ओर से पंडाल का निर्माण होगा, लाइट व साउंड डुमरडीह के राजेश यादव की होगी. मूर्ति का निर्माण अजय पंडित करेंगे. मौके पर शिवकुमार यादव, बुलाकी यादव, सुखदेव यादव, अजय शर्मा, सुनील, उपेंद्र, रामू यादव, रामचंद्र दास, दिलीप सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >