शंभुगंज में शादी की नीयत से युवती का अपहरण

शंभुगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती का शादी की नीयत से अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया है

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती का शादी की नीयत से अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार जब परिजन खेती के काम से बहियार गये थे. इसी बीच घर से युवती चुपचाप निकल गयी. परिजन जब बहियार से घर पहुंचे तो युवती की खोजबीन करने लगे. परिजन ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि युवती गांव के ही एक लड़का के साथ बाइक पर बैठ कर जा रही थी. परिजन ने बताया कि जब उस लड़का के घर पुछने गये तो लड़का के परिजन गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. वहीं युवती के परिजनों ने थाना पहुंचकर गांव के ही सिंटु कुमार पर शादी के नीयत से अपनी पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने एवं लड़की को बरामद करने की मांग की है. पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >