Jamshedpur News :
साकची थाना अंतर्गत काशीडीह लाइन नंबर तीन स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास बुधवार को एक बदमाश ने तरणदीप विरदी के घर में घुसकर दो मोबाइल गायब कर दिया. इसके अलावा उनके पड़ोसी विकास के घर में भी घुसकर चोरी का प्रयास किया. तरणदीप विरदी का मोबाइल काफी कीमती है. सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध कैद हुआ है. तरणदीप ने इसकी शिकायत साकची थाना में की है. स्थानीय लोगों के अनुसार पांच दिन पूर्व भी एक घर में घुसकर एक मोबाइल और 36 हजार रुपये नकद की चोरी हुई थी. इधर, पुलिस सीसीटीवी में मिले युवक की तस्वीर के आधार पर उसका पता लगा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
