जनसुराज ने पदयात्रा निकाल कर दल के पांच उद्देशों से लोगों को कराया अवगत

जनसुराज ने पदयात्रा निकाल कर दल के पांच उद्देशों से लोगों को कराया अवगत

कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के बल्थी महेशपुर चौक से गुरुवार को बिहार बदलाव को लेकर बरारी विधान सभा प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता प्रणव कुमार सिंह के नेतृत्व में जनसुराज का पदयात्रा निकाली गयी. पदयात्रा प्रखंड के विभिन्न गांवों टोले से गुजरते हुए मधेली गांव में जाकर समाप्त हुआ. जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के पांच उद्देशों को आमजनों के बीच रखा. प्रीतम प्रसुन व निरंजन कुमार झा ने पदयात्रा के दरम्यान बताया कि यह पद यात्रा बिहार बदलाव को लेकर बरारी विधानसभा में बीते 18 सितम्बर से मोहना चांदपुर से प्रारम्भ हुआ था. इस पदयात्रा में प्रीतम प्रसुन, निरंजन कुमार झा, रत्न कुमार मंडल, परवेज आलम, शाइदा नुजहत मंजूर, विश्वजीत भारती, शरीब अहमद खान, कल्याण मित्रा, प्रखंड अध्यक्ष नरेन्द्र केसरी, विनय जायसवाल, विभा देवी आदि कार्यकर्ता शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >