अनिवार्यता से अग्निशमन यंत्र रखने को दिया निर्देश

अनिवार्यता से अग्निशमन यंत्र रखने को दिया निर्देश

अग्निशमन पदाधिकारी ने पूजा पंडाल का किया निरीक्षण कटिहार दुर्गापूजा को लेकर अग्निशमन विभाग पूजा पंडालों में अग्नि जैसी दुर्घटना से बचाव को लेकर पूजा पंडाल एवं दुर्गामंदिर कमेटी में जागरूकता अभियान चला रही है. इस दौरान अग्निशमन पदाधिकारी पूजा पंडाल में आज से बचाव की जानकारी के साथ-साथ अग्निशमन यंत्र सहित आग बुझाने की सामग्री रखने को लेकर निर्देशित कर रहे हैं. गुरुवार को जिला अग्निशमन पदाधिकारी ममता कुमारी, सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोरंजन कुमार चौधरीके नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों ने एसएसवाईक्लब दुर्गा पूजा पंडाल रेलवे क्लोनी, न्यू कॉलोनी, आर्य स्थान दुर्गा पूजा समिति रेलवे कॉलोनी , रेलवे न्यू कॉलोनी, मां दुर्गा काली पूजा समिति, बरमसिया जगन्नाथपुरी पूजा समिति में पांडाल का निरीक्षण किया. आग से विभिन्न प्रकार के बचाव के बारे मे जानकारी दी. अग्निशमन पदाधिकारी ने सभी मंदिर कमेटी एवं पूजा पंडाल कमेटी को निर्देशित किया कि मंदिर परिसर एवं पंडालों में स्थापित प्रतिमा के समीप दीप, धूप अगरबत्ती जलाने का सुरक्षित एक स्थान चिन्हित करेंगे. ताकि श्रद्धालुओं उक्त स्थल पर दीप धूप अगरबत्ती जलायें. मंदिर परिसर, पूजा पंडाल मे नंगे तार का उपयोग नहीं करेंगे. पूजा पंडाल में अग्निशमन यंत्र के साथ साथ बालू एवं पानी की भी व्यवस्था उपलब्ध रखेंगे. ताकि अग्निकांड की घटना घटने पर उस पर तुरंत काबू पाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >