बगहा. प्रखंड बगहा दो अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआ में गुरुवार को एसडीएम गौरव कुमार एवं ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया.इस निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आयी.जिससे प्रशासनिक लोगों में हड़कंप मच गया . भोजन गुणवत्ता में बेहद निम्न स्तर का पाया गया निरीक्षण के दौरान सबसे पहले मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की जांच की गई. जिसमें छात्रों को परोसा जा रहा भोजन गुणवत्ता में बेहद निम्न स्तर का पाया गया.भोजन की स्थिति देखकर अधिकारियों ने गहरी नाराज़गी जताई.निरीक्षण टीम द्वारा जब प्रधान शिक्षक अमरेंद्र प्रकाश से एमडीएम भंडार पंजी रजिस्टर दिखाने की मांग की गई. तो वे रजिस्टर प्रस्तुत नहीं कर सके. यह स्थिति एमडीएम संचालन में पारदर्शिता की कमी को दर्शाती है. निर्माण कार्य में जांच के दौरान मिली लापरवाही इसके बाद जब नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का निरीक्षण किया गया.तो उसकी सीढ़ियां एवं छत बिना प्लास्टर की पाई गईं. इससे स्पष्ट हुआ कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है. और भवन निर्माण मानकों की अनदेखी की गई है.इसके अतिरिक्त, विद्यालय की प्रयोगशाला (लैब) की स्थिति भी अत्यंत दयनीय पाई गई. लैब में रखे सभी उपकरण यत्र-तत्र बिखरे हुए थे और कोई उचित देखरेख नहीं थी. 22 शिक्षकों में 20 शिक्षक उपस्थिति मिले और दो शिक्षक अवकाश वही एसडीएम ने शिक्षक उपस्थिति पंजी का जांच किया. जिसमें 22 शिक्षकों में 20 शिक्षक उपस्थिति मिले और दो शिक्षक अवकाश में रहे. इस पर एसडीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रधान शिक्षक को जमकर फटकार लगाई और उन्हें स्पष्टीकरण हेतु तलब किया. सभी खामियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी एसडीएम गौरव कुमार ने बताया कि विद्यालय में मिली सभी खामियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई तय है.साथ ही विद्यालय संचालन में सुधार लाने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
