7.50 लाख की लागत से बना सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन

7.50 लाख की लागत से बना सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन

हसनगंज प्रखंड स्थित हसनगंज बाजार दुर्गामंदिर व हल्का कचहरी प्रांगण में जिला परिषद मद् से 7.50 लाख की लागत से बना सामुदायिक शौचालय का गुरुवार को उद्घाटन किया गया. उद्घाटन जिला परिषद सदस्य शाहिद अख्तर व समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया. मुख्य बाजार होने के कारण यहां सामुदायिक शौचालय की मांग थी. यहां बाजार पहुंचने वाले लोगों को शौच जाने में दिक्कत होती थी. नवरात्र को लेकर दुर्गा पूजा भी शुरू हो गई है. दुर्गा मेला के शुभ अवसर पर यह सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन कर दिया गया. अब लोगों को खुले में शौच से मुक्ति मिलेगी. वार्ड सदस्य महेंद्र वर्मा, गफूर, अशोक यादव, नसीम, सूरज कुमार सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >