अवैध महुआ शराब का कारोबार जोरों पर

थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटियारो सहित प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों पर अवैध महुआ शराब की चुलाई और बिक्री जोरों पर है.

जयनगर. थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटियारो सहित प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों पर अवैध महुआ शराब की चुलाई और बिक्री जोरों पर है. बताया जाता है कि चुटियारो में दर्जनों भट्टियां संचालित है. यहां बनी शराब फोरलेन, हिरोडीह, पहाडपुर, लतवेधवा, नवादा आदि गांवों में सप्लाई की जाती है. शराब पहुंचाने वाले लोग अहले सुबह बाइक पर शराब भरा गैलन लेकर बेचनेवालों को पहुंचा आते है़ं हालांकि इन दिनों आपूर्ति के तरीके में बदलाव हुआ है. बताया जाता है कि अब गैलन के बजाय प्लास्टिक की थैली में शराब पहुंचायी जाती है. इसके लिए दिहाड़ी पर आदमी रखा है. फोरलेन चौक की सभी झोपड़ीनुमा होटलों, तिलैया रोड के झोपड़ीनुमा होटलों व हिरोडीह स्टेशन चौक के झोपड़ीनुमा होटलों में सुबह से देर रात तक खुलेआम महुआ शराब बिक रही है. मामले में पुलिस और उत्पाद विभाग की चुप्पी आश्चर्यजनक है. हालांकि इस मामले में पुलिस विभाग का कहना है कि किसी भी कीमत पर अवैध शराब का कारोबार पनपने नहीं दिया जाएगा जबकि सच्चाई इससे परे है. इस धंधे से जुडे लोगों को पुलिस व उत्पाद का कोई खौप नहीं हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >