Giridih News :झारखंडधाम में पंडालों व प्रतिमाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप

Giridih News :कलश स्थापना के साथ ही झारखंडधाम क्षेत्र भक्तिमय हो गया है. बाजारों में भीड़ बढ़ गयी है. क्षेत्र में जगह-जगह बन रहे भव्य पूजा पंडालों और मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

कलश स्थापना के साथ ही झारखंडधाम क्षेत्र भक्तिमय हो गया है. बाजारों में भीड़ बढ़ गयी है. क्षेत्र में जगह-जगह बन रहे भव्य पूजा पंडालों और मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. झारखंडधाम क्षेत्र के धुरैता, रेंबा, तारा और किसगो समेत अन्य जगों पर भव्य आयोजन किया जा रहा है. यहां मेला भी लगता है. कई पूजा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आयोजन भी होगी, जिससे लोगों में खासा उत्साह है.

व्यवस्था बनाये रखने की चुनौती

त्योहारी माहौल के साथ-साथ कुछ चुनौतियां भी हैं. पूजा पंडालों में बढ़ती भीड़ के कारण पुलिस और पूजा कमेटियों के सामने सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने की चुनौती बढ़ गई है. हालांकि, प्रशासन पूरी तरह सजग है. वहीं साफ-सफाई भी मुद्दा है. प्रशासनिक स्तर पर स्वच्छता के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. पूजा कमेटियों के सदस्य और श्रद्धालु साफ-सफाई कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >