हंटरगंज के मजदूर की कैमूर में दुर्घटना में मौत

काशी केवाल के मजदूर शीतल यादव (45) पिता-रमन यादव की मौत बुधवार को कैमूर (बिहार) के मुठानी गांव में ट्रक की चपेट में आने से हो गयी.

हंटरगंज. प्रखंड के ओरू पंचायत अंतर्गत काशी केवाल के मजदूर शीतल यादव (45) पिता-रमन यादव की मौत बुधवार को कैमूर (बिहार) के मुठानी गांव में ट्रक की चपेट में आने से हो गयी. देर शाम शव को गांव लाया गया. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया. वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. वह अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्र व तीन पुत्री छोड़ गया. परिजनों ने बताया कि शीतल यादव कैमूर के मुठानी गांव स्थित राधा कृष्ण होटल में खाना बनाने का काम करता था. काम खत्म होने के बाद वह होटल में सोया था. इसी दौरान एक ट्रक बेकाबू होकर होटल में घुस गया, जिसक चपेट में आने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >